HomeBreaking Newsउत्तराखंड : सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला सिपाही का शव

उत्तराखंड : सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला सिपाही का शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

पुलिस मुख्यालय देहरादून में ड्यूटी पर तैनात रायपुर थाने के एक सिपाही ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाने से आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सुरेश कंसवाल थाना रायपुर में कार्यरत था। वह मूल रूप से कर्णप्रयाग चमोली का रहने वाला था। गत दिवस उसका शव उसके कंडोली स्थित सरकारी आवास में लटका मिला। थाना रायपुर प्रभारी मनमोहन नेगी ने बताया कि सिपाही काफी समय से पुलिस मुख्यालय में किसी अधिकारी के साथ ड्यूटी पर कार्यरत था।

मृतक के परिजनों के अनुसार वह कुछ समय से किन्ही कारणों से तनाव में था। सोमवार की रात भोजन के बाद सभी लोग अपने—अपने कमरों में सोने के लिए चले गये थे। गत दिवस मंगलवार की सुबह जब सुरेश की पत्नी उसे उठाने कमरे पर गई तो उसने उसे पंखे से लटका पाया। शोर मचाने पर आस—पास के लोग जमा हो गये और पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments