HomeUttarakhandAlmoraमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल ! पूर्व विधायक मनोज तिवारी...

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल ! पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने बेतहाशा बढ़ रही महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में अल्मोड़ा बाजार में विशाल जूलूस निकालकर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांंग्रेसजन आज दोपहर 12 बजे पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क में एकत्रित हुए तथा केन्द्र/राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे जनता त्रस्त है। उन्होंने सत्तासीन भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित रही है, जिसका परिणाम है कि आज पेट्रोल, डीजल और गैस के मूल्य अपनी शीर्ष पर हैं। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि लगातार पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की कीमतों में केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही बढ़ोत्तरी से स्पष्ट होता है कि यह सरकार गरीब विरोधी है। इस सरकार में युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। जूलूस में पूर्व विधायक के साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक तथा कांंग्रेसजन शामिल रहे। प्रदर्शन तथा जुलूस में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, भूपेन्द्र भोज, हर्ष कनवाल, धीरेन्द्र गैलाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, कार्तिक साह, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट डिम्पल, विनोद वैष्णव, तारू तिवारी, सभासद सचिन आर्या, सभासद हेम तिवारी, प्रमोद पवार भीमा, पूर्व सभासद मुकेश नेगी, पूर्व सभासद हेम तिवारी, ललित सतवाल, राबिन मनोज भण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, नगर प्रवक्ता पंकज कान्डपाल, प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, अख्तर हुसैन, फाकिर खान, रोहित रौतेला, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, मंजू कान्डपाल, लीला जोशी, दीपा त्रिपाठी, गोपाल चौहान, जगदीश लटवाल, सुन्दर बिष्ट, फहीमुद्दीन, गीता आर्या सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments