HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अग्निपथ योजना के विरोध में जगह—जगह कांग्रेस का सत्याग्रह

Almora News: अग्निपथ योजना के विरोध में जगह—जगह कांग्रेस का सत्याग्रह

ADVERTISEMENTS

— नई नीति को युवा विरोधी बताया, वापस लेने की मांग
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देशानुसार राष्ट्र व बेरोजगार युवाओं के हितों के लिए कांग्रेसजनों ने आज जनपद में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया। विधानसभावार सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना व सभा की गई और अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की गई।

अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा विधानसभा के कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क अल्मोड़ा में एकत्रित होकर धरना दिया और सभा की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सेना में नई भर्ती योजना की खिलाफत की गई। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने नई भर्ती प्रक्रिया को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए टीओडी को निरस्त करने की मांग की और कहा कि पूर्व में जिन युवाओं की सेना में भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है, उनकी लिखित परीक्षा कराई जाए।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के साथ ही देश की सुरक्षा के साथ धोखा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार तुगलकी फरमान जनता व युवाओं पर जबरन थोप रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उधर जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल तथा सोमेश्वर विधानसभा में वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम चला। अल्मोड़ा सत्याग्रह कार्यक्रम में सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूसीडीएफ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, गोविन्द सिंह मेहरा, जगदीश चन्द्र पाण्डे, संजय दुर्गापाल, जया जोशी, राबिन भण्डारी, दीपा साह, परितोष जोशी, दीपक भट्ट, पूरन सुप्याल, भुवन पाण्डे, एनडी पाण्डेय, प्रीती बिष्ट, मनोज कुमार जोशी, गजेन्द्र सिंह फर्तयाल, शरद चन्द्र शाह, हरेन्द्र सिंह रावत, रोहन कुमार आर्या, रमेश नेगी, नारायण सिंह रौतेला, महेश चन्द्र आर्या सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में सत्याग्रह करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, दीवान सिंह सतवाल, पूरन चन्द्र पाण्डे, गोपाल राम, पूरन ढैला, रमेश चन्द्र पंत, हेम कुमार आर्या, भैरव दत्त पाण्डे, ललित सतवाल, सुनील सिंह, कमल फर्तयाल, दीपक मेर, हरीश चन्द्र पाण्डे, चन्दन सिंह बोरा, पानसिंह सतवाल, दीपक मलाड़ा, हरीश सिंह डसीला, मोहन सिंह नगरकोटी, रमेश सिंह, मोहन सिंह ढैला, विनीत सिंह बोरा, विनोद कुमार, प्रेम सिंह बगडवाल, अनिल सिंह मेर आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments