HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा नगर में कांग्रेस की 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' का आगाज

अल्मोड़ा नगर में कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ का आगाज

— गांव—गांव, कस्बा—कस्बा सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी पार्टी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पार्टी हाईकमान द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार आज 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर अल्मोड़ा नगर में कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद गांव-गांव तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा के माध्यम से वर्तमान सरकार की विफल नीतियों का उजागर करेगी और हर कस्बे व हर गांव में लोगों को जोड़ने का काम करेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के जरिये बेरोजगारी, महंगाई, भर्ती घोटाले जैसे मुद्दों को गांव-गांव तक ले जाकर वर्तमान सरकार की विफलताएं गिनाई जाएंगी। अल्मोड़ा नगर में नगर पालिका में महापुरुषों का माल्यार्पण करते हुए यात्रा का आगाज हुआ। पहले दिन यह यात्रा नगरपालिका परिसर से माल रोड होते हुए भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत पार्क तक निकली। यह यात्रा दो माह चलेगी। इस यात्रा में विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप सिंह डांगी, केवल सती, गीता मेहरा, रजनी टम्टा, जया जोशी, आशा शर्मा, पूनम आर्या, प्रमोद पवार, अमन अंसारी, नवाज खान, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, अब्दुल निजाम, कुंदन भंडारी, अंबी राम, नारायण दत्त पांडे, जगदीश पांडे, ललित सतवाल, मयंक बिष्ट, रोहित रौतेला, सूरज वाणी, मोहन देवली, सरिता वाणी, धीरज गैलाकोटी, दानिश खान, विशाल शाह, प्रदीप बिष्ट, मनोज बिष्ट, नितिन रावत, शरद शाह, अमित बिष्ट, अमित नेगी, मनीष पवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments