HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: विद्युत मूल्य में बढ़ोत्तरी से चढ़ा कांग्रेस का पारा

Almora Breaking: विद्युत मूल्य में बढ़ोत्तरी से चढ़ा कांग्रेस का पारा

— विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, नारेबाजी
— मूल्य वृद्धि वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रस्तावित विद्युत मूल्य में बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों का पारा चढ़ गया और पार्टीजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित होकर विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी के विरोध स्वरूप प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। सा​थ ही नारेबाजी करते हुए महंगाई को लेकर सरकार को जमकर कोसा।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, खाद्यान्न जैसी वस्तुओं के मूल्य सरकार ने पहले से ही आसमान पहुंचाए हैं और अब प्रदेश सरकार बिजली के मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर जनता से वसूली करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई का विरोध करते आ रही है और इससे जनता को हो रही परेशानी को उजागर करते रही है, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर हो चुकी है। इसी कारण उसे मध्यम व गरीब वर्ग की खराब आर्थिक दशा नजर नहीं आ रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीति से बाज आकर तत्काल महंगाई को नियंत्रित करना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का कार्य करेंगे।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की कि तत्काल प्रस्तावित विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए। पुतला दहन कार्यक्रम में उक्त के अलावा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव परितोष जोशी,प् रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, रोहित शैली, हेम जोशी, मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, परितोष जोशी, हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल, विक्रम बिष्ट, रमेश नेगी, घनश्याम गुरूरानी, विनोद वैष्णव, दीपेश जोशी देवा भाई व दिनेश पिलख्वाल स्मेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

KBC सेट पर एक्सपर्ट का उत्तर हुआ गलत, दिवित लौटे घर, अमिताभ भी हैरान

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments