HomeUttarakhandAlmoraAlmora: कांग्रेसजनों ने शहीद पार्क से गांधी स्मृति तक निकाली तिरंगा पदयात्रा

Almora: कांग्रेसजनों ने शहीद पार्क से गांधी स्मृति तक निकाली तिरंगा पदयात्रा

  • विधायक मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ हवालबाग व ज्योली में पदयात्रा की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा के तहत आज अल्मोड़ा कांग्रेस ने जरनल बीसी जोशी शहीद पार्क से पद यात्रा शुरू की और गांधी स्मृति लक्ष्मेश्वर पहुंची, जहां गांधी स्मृति में पुष्प अर्पित कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उधर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विकासखंड हवालबाग के ग्राम ज्योली एवं हवालबाग में पदयात्रा निकाली।

पद यात्रा में अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला महामंत्री डॉ. मनोज कुमार जोशी, नगर सचिव अरविंद रौतेला, सेवादल प्रदेश ध्वज वाहक संजय दुर्गापाल, प्रदेश सचिव रोबिन मनोज भंडारी, नगर उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष अम्बी राम आर्या, अख्तर हुसैन, लीला जोशी, पूनम आर्या, अशोक रावत, जिला महासचिव गीता मेहरा, नीमा गुरुरानी, विनीता आर्या, गोविन्द सिंह मेहरा, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जितेंद्र तिलारा, मनोज सनवाल, रमेश नेगी समेत कई कांग्रेसजन शािमल रहे।
विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा

अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेसजनों के साथ विकासखंड हवालबाग के ग्राम ज्योली एवं हवालबाग में पदयात्रा की। उनके साथ अल्मोड़ा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेन्द्र सिंह भोज, ध्वज वंदन प्रभारी संजय दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पारितोष जोशी, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोरा उपस्थित रहे। पदयात्रा को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश उन अनेक वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि 100 सालों से भी अधिक अंग्रेजों से आजादी के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। जिसमें युवाओं ने भी अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि इस साल भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ होने से अगस्त माह का महत्व ज्यादा हो गया है। इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करना होगा। तिरंगा पदयात्रा में मलेरा से जीवन सिंह, रवीन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, पिल्खा से पुष्कर सिंह,खनून से मोहन सिंह, पाखुड़ा से रवीन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, ज्योली से पूर्व प्रधान भूपाल राम, नन्दन राम, पूरन राम, मनोज राम, बलवन्त राम, हवालबाग से विक्रम सिंह, दिनेश लाल साह, पीयूष नेगी, अर्जुन नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, राजू नेगी, उडियारी से नरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, विनय कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments