HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच रात भर...

Almora News : कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच रात भर चला कांग्रेसजनों का धरना, 24 घंटे पूरे होने पर पूर्व रा. सचिव प्रकाश जोशी ने तोड़ा अनशन, कहा अल्मोड़ा से शुरू हुई युवा—बेरोजगारों की शानदार लड़ाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE REPORTER, ALMORA

उत्तराखंड सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग के अंतर्गत जारी की गई उपचारिका (स्टाफ नर्स) के 1238 पदों के लिए शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया में जारी की गई अव्यवहारिक शर्ताें के खिलाफ यहां गांधी पार्क में चल रहा कांग्रेस का 24 घंटे का धरना प्रदेश सरकार के प्र​क्रिया में संशोधन किए जाने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों ने रात भर अनशन पर बैठे पूर्व राष्ट्रीय सचिव व वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को जूस पिलाकर अनशन से उठाया।इस मौके पर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, यूथ कांग्रेस के निर्मल रावत, हेम तिवारी, धीरेंद्र गैलाकोटी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, पारितोष जोशी, अमर बिष्ट आदि मौजूद थे।

बेहोशी की हालत में निर्णय लेती है मौजूदा प्रदेश सरकार : कुंजवाल
इस मौके पर पूर्व विस अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विज्ञप्ति जारी होने के बाद से ही कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कर दिया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने अल्मोड़ा में आकर इस 24 घंटे के धरना कार्यक्रम को सफल बनाया और प्रदेश सरकार को जन हित के आगे आखिरकार झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार अपने अधिकांश निर्णय बेहोशी में लेती है। एक हफ्ते पहले विज्ञप्ति जारी होती है और बाद में उसको रद्द करने की जरूरत आन पड़ती है। प्रदेश के हित में निर्णय बहुत सोच—समझ कर होना चाहिए। ऐसा संदेश नही जाना चाहिए कि सरकार पागलपन की हालत में फैसले ले रही है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।

अल्मोड़ा से शुरू हुई युवा—बेरोजगारों की लड़ाई पूरे प्रदेश के लिए बनी बड़ी मिसाल : प्रकाश जोशी
प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बहुत स्पष्ट है कि वह जनता की लड़ाई युवाओं—बेरोजगारों को साथ लेकर ही लड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन पूरी रात धरने पर बैठे रहे। ठंड व बारिश के बावजूद कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता धरने में जमे रहे। पूरा 24 घंटे का संकल्प पूरा हुआ। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments