HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में किया झंडारोहण, वीर सेनानियों को किया...

अल्मोड़ा: कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क में किया झंडारोहण, वीर सेनानियों को किया याद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस पर आज कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर झंडारोहण किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह दिन उन महान वीर सेनानियों के संघर्ष व बलिदान से मिला है, जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई।

गांधी पार्क में ध्वजारोहण करने के बाद कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आजादी का यह दिन देशवासियों को उन शहीद वीर सेनानियों की शहादत से मिला है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। देश को आज उन अमर शहीदों और उनके परिवारों के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शानी चाहिए। इस मौके पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज पूरा देश उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजू सिंह, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश सचिव महिला लता तिवारी, प्रदेश सचिव रजनी टम्टा, जिला महामंत्री गीता मेहरा, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद रौतेला, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, तारा भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, जया जोशी, लीला जोशी, फेमिना खान, सरस्वती रोडिया, दीपा गुरुरानी, राधा टम्टा, प्रताप सत्याल, दानिश खान, पूरन रौतेला, हरेंद्र प्रसाद, इसरार अहमद, सभासद हेम चंद्र तिवारी, संगम पांडे, टीटू पंत, महेश चंद्र आर्य, अख्तर हुसैन, अमरीश कुमार, किरण आर्य, अंबीराम आर्य, पवन मेहरा, मयंक बिष्ट, ललित सतवाल, अमन अंसारी, एनडी पांडे, रमेश जोशी, शशांक बिष्ट, दिनेश पिलखवाल, भूपाल कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments