HomeUttarakhandNainitalHaldwani : प्रदेश कांग्रेस कमेटी व चुनाव संचालन समिति के गठन पर...

Haldwani : प्रदेश कांग्रेस कमेटी व चुनाव संचालन समिति के गठन पर कांग्रेसजनों ने जताया पार्टी हाईकमान का आभार, कहा अब कांग्रेस फतह करेगी 2022

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी व चुनाव संचालन समिति के गठन पर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय में मिष्ठान वितरण करते हुए हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया। आशा जताई गई कि समिति में जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियुक्ति का लाभा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़ व जीत राम जी के मनोनयन पर खुशी जाहिर की गई। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर सफल चुनावी रणनीति के तहत पदाधिकारियों का चयन किया गया है। इसका लाभ 2022 के चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते कहा कि कमेटी में युवा जोश व अनुभवशील वरिष्ठ लोगों को स्थान देने से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

मिष्ठान वितरण में सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, सुमित हृदयेश, हेमंत बगडवाल,नरेश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट,तारा सिंह नेगी,केदार पलड़िया, संदीप भसौड़ा,हाजी सुहेल सिद्दिकी, गोविन्द बगड़वाल, प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री राजेंद्र नेगी, हृदयेश कुमार, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, गिरीश पाण्डेय,जीवन कार्की, ताहिर हुसैन, रमेश कोठारी, बबलू बसेड़ा,जोन्टी राणा, रोहित भट्ट,देवेश तिवारी, जमुना कत्यूरा, मनीष पांडे, प्रेम बिष्ट ,सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments