HomeUttarakhandAlmoraतारा चंद्र जोशी के अध्यक्ष बनने पर झूमे कांग्रेसी, जोरदार आतिशबाजी

तारा चंद्र जोशी के अध्यक्ष बनने पर झूमे कांग्रेसी, जोरदार आतिशबाजी

ADVERTISEMENTS

✒️ चौघानपाटा में हुआ स्वागत कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आज यहां कांग्रेस के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी का भव्य स्वागत किया गया। चौघानपाटा में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया और एक-दूसरे को शुभकामना दी।

चौघानपाटा में हुए स्वागत कार्यक्रम में तारा चंद्र जोशी माल्यार्पण किया गया। जबरदस्त नारेबाजी के साथ आतिशबाजी भी हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि तारा चंद्र जोशी के नगर अध्यक्ष बनने कांग्रेस को अल्मोड़ा शहर में मजबूती मिलेगी। प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने आशा जताई कि तारा चंद्र जोशी के अनुभवों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस को मिलेगा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जोशी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगें। उनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, दीप सिंह डांगी, गोपाल सिंह चौहान, विपुल कार्की, पवन मेहरा, परितोष जोशी, नारायण दत्त पांडे, अंबी राम, त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, जया जोशी, रजनी टम्टा, अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, निर्मला कांडपाल, नवाज खान, पुनम आर्या, महेश आर्या, रमेश नेगी, लीला जोशी, गीता मेहरा, अरविंद रौतेला, सूरज वाणी, हर्ष कनवाल, दिनेश रावत, रमेश आर्या, शरद शाह, भीमा पवार, प्रताप सत्याल, हेम चन्द्र जोशी, संदीप तरागी, लोकेश तिवारी, कुलदीप मेर, सचिन आर्या, कार्तिक शाह, मनोज बिष्ट, मोहन देवली, रोहित रौतेला, पंकज कार्की, हरेंद्र प्रसाद, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, रोहन आर्या, विनोद वैष्णव, प्रदीप बिष्ट, सहाबुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

जिलाद्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने जारी बयान मैं कहा अल्मोड़ा विधानसभा के अंदर जिला प्रशासन द्वारा प्रभारी मंत्री की उपस्तिथि मैं लगाई गई चोपाल मैं अल्मोड़ा विधायक को न बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया ,कहा की बिना विधायक की उपस्तिथि मैं लगाई गई चोपाल राजनीति से प्रेरित है जिसकी जिला कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती हैं

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments