HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

⏭️ अल्मोड़ा, बागेश्वर में कटा केक, कांडा में निकली पदयात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कांडा में इस उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाली।

अल्मोड़ाः जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजन आज राजकीय शिशु सदन, राजकीय किशोरी सदन, राजकीय संवासनी सदन में पहुंचे और वहां बच्चों, किशोरियों व महिलाओं के बीच राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस बीच केक काटकर राहुल गांधी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, नगराध्यक्ष महिला दीपा साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला प्रवक्त निर्मल रावत, गीता महरा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटौला सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित रहे।
बागेश्वरः कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन यहां धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर केक काटा और मिष्ठान वितरित किया। कांडा में जन्म दिन पर भारत जोड़ा के तहत पदयात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने निकाय, लोकसभा और पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ललित सिंह बिष्ट, रंजीत दास, किशन गिरी गोस्वामी, रुद्रा पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुंदन गिरी, समीर, रमेश भंडारी, हरीश त्रिकोटी आदि उपस्थित थे।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कपकोट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षताम में कार्यक्रम हुआ। जिसमें आगामी निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव व पंचायत चुनाव फतह करने के लिए रणनीति बनाई गई और इसके लिए कड़ी मेहनत का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कपकोट अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, गोविंद ऐठानी, सभासद दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, दरवान कुंवर, हरीश कपकोटी, दिनेश टाकुली, दीपक ऐठानी, प्रेम कनेरा, ललित आगरी, कैलाश, प्रह्लाद कपकोटी, कमल कपकोटी आदि उपस्थित थे।

कांडा में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान देवेंद्र बघरी, जीवन धपोला, मनोज, जयदीप आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub