HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कांग्रेसजनों ने मिठाई बांट मनाया जश्न, नई ऊर्जा का संचार

Almora News: कांग्रेसजनों ने मिठाई बांट मनाया जश्न, नई ऊर्जा का संचार

— करन के प्रदेश अध्यक्ष व यशपाल के नेता प्रतिपक्ष बनने से खुशी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व विधायक करन मेहरा को कांंग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्या को नेता प्रतिपक्ष तथा भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से यहां कांग्रेसजनों में अपार हर्ष का इजहार किया और एक नई ऊर्जा का एहसास हुआ। चौघानपाटा में एकत्रित होकर कांग्रेसजनों ने नारे लगाकर और मिठाई बांटकर जबर्दस्त खुशी का इजहार किया।

Ad Ad

कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण हुआ। कांग्रेसजन बेहद उत्साहित थे और उनमें नये जोश का संचार हुआ। इस मौके पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने कहा कि यशपाल आर्य कांंग्रेस के बेहद वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने से कांंग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिली है। उन्होंने आगे कहा कि करन मेहरा जैसे ऊर्जावान युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने से हर कार्यकर्ता उत्साहित है। अन्य लोगों ने भी बेहद खुशी का इजहार कर कहा कि इस नई ऊर्जा से प्रदेश में कांग्रेस बेहद मजबूत होगी।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, प्रमोद पवार, गोपाल खोलिया, संगम पाण्डे, अम्बीराम, विपिन भट्ट, फाकिर खान, उमेश भट्ट, डीके जोशी, रमेश नेगी, जया जोशी, गीता मेहरा, अख्तर हुसैन, घनश्याम गुरूरानी, सुन्दर सिंह बिष्ट, कुन्दन सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments