HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों में आक्रोश, मूल्य...

सितारगंज न्यूज़ : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों में आक्रोश, मूल्य वृद्ध वापस लेने की मांग

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इसे वापस लेने की मांग की। शनिवार को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप बावा ने अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में कहा कि पहले ही महंगाई से आम आदमी बेहाल है। अब भाजपा सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता के जख्मों पर नमक डाल रही है। कहा कि सरकार ने जनता से यह कहकर वोट लिया था कि महंगाई पर काबू करेगी। लेकिन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। कहा कि केंद्र सरकार को केवल पूंजीपतियों की चिंता है। आम आदमी से भाजपा सरकार का कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, जिलानी अंसारी, मुख्तयार अंसारी, सभासद सचिन गंगवार, देवेंद्र सिंह, एडवोकेट दयानंद सिंह, अखिलेश सिंह, वसीम मियां, राजा साहब व रिहान अंसारी आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज : नेपाल से चोरी छिपे भारत में लाए जा रहे तीन लाख के अखरोट बरामद, एक तस्कर दबोचा, दूसरा फरार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments