HomeBreaking Newsकिच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंपलेट बांट भाजपा को जन विरोधी...

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंपलेट बांट भाजपा को जन विरोधी बताया

किच्छा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने तथा केंद्र सरकार द्वारा महंगे दाम पर जनता को तेल उपलब्ध कराए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंपलेट के माध्यम से भाजपा को जन विरोधी तथा विकास विरोधी बताया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उत्तराखंड कांग्रेस के मुखिया प्रीतम सिंह के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर जागरूक करने का काम किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और महंगाई के कारण आम जनता की कमर टूट गई है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं की टीम नगर स्थित आधा दर्जन पेट्रोल पंप पर पहुंची। जहां उन्होंने दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों को पंपलेट वितरित करते हुए जागरुक किया। प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह तथा नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 20 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल तथा उससे कम कीमत पर डीजल की खरीद हो रही है, परंतु केंद्र सरकार द्वारा महंगाई की मार झेल रही जनता को 80 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल तथा डीजल बेच कर उनका शोषण करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते देश की जनता का कामकाज तथा व्यापार पहले ही प्रभावित है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढ़ाए जाने से महंगाई में इजाफा हो रहा है और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता ने महंगाई रोकने के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया था परंतु भाजपा द्वारा लगातार जनता के साथ धोखा करने का काम किया जा रहा है, जिसका खामियाजा भाजपा को आने वाले समय में भुगतना होगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन, संजीव कुमार सिंह, गुड्डू तिवारी, नारायण बिष्ट, फिरदौस सलमानी, अक्षय बावा, बंटी पपनेजा, शादाब मलिक, रिजवान अंसारी, विक्रम कोरंगा, शरणजीत सिंह पुरेवाल, धनीराम, हाजी जाकिर अंसारी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub