HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : गौलापार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का...

हल्द्वानी न्यूज : गौलापार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित मुख्य चौराहे पर भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों से गुस्साए कांग्रेसियों ने नारेबाजी के साथ केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

यहां कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम से लेकर रोजमर्रा की सभी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज एक तरफ बेरोजगारी का कहर का है तो दूसरी तरफ आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से गैस सिलेंडरों पर बढ़े दामों को जल्द वापस लेने की मांग की है।

पुतला फूंकने वाले में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, जिला प्रवक्ता हरेन्द्र क्वीरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, भोपाल सिंह संभल, भगवान संभल, बलवंत सिंह मेहरा, हरीश बेलवाल, देवेंद्र नौला किशन नौला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments