AlmoraUttarakhand

Almora: महंगाई के खिलाफ लमगड़ा में कांग्रेस ने निकाली रैली

  • महिलाओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रख किया प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के विकासखंड लमगड़ा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों ने रैली निकाली, जिसमें विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी शिरकत की। रैली में महिलाओं ने सिर में गैस सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर आयोजित सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। गरीब एवं मध्यमवर्ग के लोगों के लिए आज अपने परिवार का भरन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, दीपक मलाड़ा, रमेश बिष्ट, पूरन पाण्डे, माया बर्गली, प्रदीप बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट, नन्दन सिंह बिष्ट, विशन फर्तयाल, प्रधान हरीश राम, ग्राम प्रधान हेमा देवी, उमा देवी, शीतला देवी, मुन्नी देवी, गांगुली देवी, इंदिरा देवी, देवकी देवी, कविता देवी, भावना देवी ,भगवती देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती