HomeUttarakhandAlmoraसंविधान दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो...

संविधान दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा

ADVERTISEMENTS

✒️ होटल शिखर में विचार गोष्ठी

✒️ केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार

✒️ नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज का भव्य स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आज संविधान दिवस की 73 वीं वर्षगांठ के दिवस कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक तक नफरत छोड़ो भारत जोडो़ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली।

इस पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सोमेश्वर विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी आदि ने किया। पदयात्रा देवदार इन होटल से शहीद स्मारक पार्क एलआर साह रोड तक निकाली गई।

इस दौरान भारतीय लोकतंत्र के मजबूती के लिए जनता को जोड़ने का अभियान चलाया। होटल शिखर में आयोजित संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी में संविधान के मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में लोकतांत्रिक अधिकारों पर जो चोट पहुंचायी जा रही है, वह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि आज जनता को मिले मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।

गोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आज लोकतंत्र पर गहरा प्रहार हो रहा है। चुनावी प्रणाली में अधिकारों का हनन हो रहा है। जिस संविधान को बनाने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था, वो यहीं कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जिन्होंने लम्बा अध्ययन करके देश के प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र की भावनाओं को समेटकर अंखण्ड धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को चला सकती हैं। उन्होंने सबसे एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए अहम लडा़ई लड़ने का आह्वान किया।

गोष्ठी में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हम कांग्रेसजन देश के संविधान दिवस को बनाने वाली पार्टी के ध्वजवाहक हैं, लेकिन आज भारतीय संविधान को‌ कमजोर करने की साजिश हो रही है। देश की‌ लोकतांत्रिक विरासतों को नष्ट किया जा रहा है। आज देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए वह सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। गोष्ठी में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व सोमेश्वर प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, ब्लॉक प्रमुख ताडी़खेत हीरा रावत, आनंद बगडवाल, संयोजक अनुसूचित प्रकोष्ठ किशनलाल, एड. केवल सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व राज्यमंत्री ए के सिंकदर पवार, डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, जीवन भंडारी, योगेश चन्द्र, संजय वाणी, पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा, अमन अंसारी, सुनील कर्नाटक, मनोज सनवाल, नमित जोशी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महिला अध्यक्ष गोपा नयाल, गीता महरा, राधा बिष्ट, दीपा साह, संजय दुर्गापाल, पूर्व युवक जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, विनोद वैष्णव, कार्तिक साह, गोपाल चॊहान, महेश लाल आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख गोपाल खोलिया, परितोष जोशी, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र कुमार, ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्तयाल, राजेन्द्र बिष्ट, सहित अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एंव नगर पालिका सभासदों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments