BageshwarUttarakhand

बागेश्वर: आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी को घेरा

— मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका, बाज आने की नसीहत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गांधी परिवार के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी की टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने बुधवार को प्रदेश सरकार मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। मंत्रियों को अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की नसीहत दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में एसबीआइ तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने गांधी परिवार पर अनर्गल बयानबाजी की है। इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। उन्होंने मंत्री से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही महंगाई पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि आज गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही रोजमर्रा की चीजें भी चार गुनी बढ़ गई हैं। इसे कम करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं दिखाई दे रही है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोगों का जीना दूभर हो चुका हैं।

वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, राशन, खाने के तेल का दाम, दालें और सब्जियों की बढ़ती आसमान छूती कीमतें, विद्युत दरों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदेशभर में आपराधिक घटनाओं में अंकुश नहीं लग सकाव है। बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। यूकेएसएसएससी, दरोगा भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होना प्रदेश सरकार की कमजोरी को दर्शाता है। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, भीम कुमार, राजेंद्र परिहार, हरीश ऐठानी, सुनीता टम्टा, अर्जुन भट्ट, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गिरीश कोरंगा, राजेन्द्र टंगड़िया, भूपेश खेतवाल, ललित बिष्ट, सुनील भंडारी,विनोद कुमार,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती