HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार-रिहा

देहरादून न्यूज : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार-रिहा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून बंद और चक्का जाम किया गया जिसमें उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के नेतृत्व में प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घंटाघर देहरादून के समीप एकत्रित हुए, जहां से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पलटन बाजार में जाकर व्यापारी भाइयों से निवेदन किया कि किसानों की शान में भारत बंद के तहत आप अपने प्रतिष्ठानों को बंद करें।
ब्रेकिंग न्यूज : भगतदा को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट में चल रही अवमानना कार्यवाही पर लगी रोक


किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर आग्रह किया कि आज आप अपने प्रतिष्ठानों को किसानों के सम्मान में बंद रखें। काफी हद तक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया और देहरादून उत्तराखंड में भारत बंद का सफल रहा।
ब्रेकिंग न्यूज : गृहमंत्री अमित शाह ने भेजा किसान नेताओं को निमंत्रण, शाम सात बजे होगी वार्ता


वहीं कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घंटाघर के चारों तरफ चक्का जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे जिसके काफी देर तक चक्काजाम हो गया।
बागेश्वर ब्रेकिंग : जिलाधिकारी विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत आए कोरोना की चपेट में, आइसोलेशन में भेजे गए


घंटाघर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, राजकुमार पूर्व विधायक, विकास चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पछवा दून राशिद पहलवान, गीता राम जयसवाल, संजय कुमार, गुलफाम मोहम्मद, गगन झाझर, कुलवंत शौकीन, दिलबीर बुटवाल व मनीष पांडे सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments