HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: अल्मोड़ा में महंगाई के खिलाफ गरजी कांग्रेस

Almora Breaking: अल्मोड़ा में महंगाई के खिलाफ गरजी कांग्रेस

ADVERTISEMENTS

—गैस सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन, नारेबाजी
—केंद्र सरकार के खिलाफ उगला गुस्सा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के देशव्यापी महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आज अल्मोड़ा में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेसी गैस सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे।

अल्मोड़ा में कांग्रेसजन बड़ी संख्या में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में जमा हुए और उन्होंने महंगाई के जबर्दस्त खिलाफत करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सभा में ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार चतुराई दिखाते हुए चुनावों तक महंगाई पर लगाम लगाकर सत्ता हथियाने काम करती है तथा चुनाव उपरांत जनता को महंगाई के बोझ से दबाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद से प्रतिदिन गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल तथा निर्माण सामग्री सीमेन्ट व लोहा व खाद्य पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा महंंगाई में अंकुश लगाने में भाजपा सरकार असफल हुई है।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की बहरी सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की घोर अनदेखी कर रही है। इसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है।

प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, परितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, एनडी पाण्डे, महेश चन्द्र, जया जोशी, आशा जोशी, गीता सैनी, अरविन्द रौतेला, प्रमोद पवार, अम्बीराम, रमेश काण्डपाल, गीता मेहरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments