HomeUttarakhandAlmoraरसोई गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस लाल, फूंका प्रधानमंत्री का...

रसोई गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस लाल, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

ADVERTISEMENTS

✒️ अविलम्ब रसोई गैस मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग

✒️ महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एक बार फिर घरेलू रसॊई गैस एंव व्यवसायिक सिलेंडर में बेतहाशा मूल्य वृद्धि करने के खिलाफ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रधानमंत्री से जन हित में अविलम्ब रसोई गैस मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।

अल्मोड़ा में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि देश की जनता पहले से ही बढ़ी महंगाई की मार सह रही है। दैनिक उपभोग की हर वस्तु के मूल्य आसमान छू रहे हैं। आम जनता का महंगाई से हाल बेहाल है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पहले से बढ़ी महंगाई पर घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करके आग में घी डालने का कृत्य किया गया है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रधानमंत्री को अविलम्ब रसोई गैस वृद्धि को वापस लेना चाहिए।

जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करके मोदी सरकार ने आम जनता पर दोहरी मार डाल दी है। घर की रसॊई से लेकर होटल रेस्टोरेंट एंव छोटे कारोबारी के रोजगार पर भी बड़ा असर पडे़गा। जिसकी सीधी महंगाई की मार आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ना बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेत्री जया जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात देशवासियों को सुनाते हैं। अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी महिलाओं की दिल की बात सुनकर तत्काल घरेलू रसोई एंव व्यवसायिक सिलेंडर की मूल्य वृद्धि को महिलाओं के हित में वापस लें।

पुतला दहन करने वालों जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, सरस्वती रोडिया, कमला कार्की, लीला जोशी, पूनम आर्या, उमा कोरंगा, आशा थापा, हेमा तिवारी, अनीता कन्नोजिया, रमा लोहनी, कंचन जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा देवी, माया गॆडा़, धीरा तिवारी, ज्योति बिष्ट, तारा भंडारी, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अमन अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, विपुल कार्की, गजेन्द्र फर्तयाल, ललित सतवाल, सभासद सचिन आर्या, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धीरेन्द्र गैलाकोटी, एनडी पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, हरीश भट्ट, सुनील सिंह, पूर्व महासचिव छात्रसंघ नवीन कनवाल, दीपेश काण्डपाल, देव सिंह चौहान, अशोक ग्वासाकोटी, गोविन्द प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, नवाज खान, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलायें एंव कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments