HomeUncategorizedरानीखेत : अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस लाल, फूंका प्रदेश सरकार का...

रानीखेत : अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस लाल, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

भाजपा शासनकाल में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेसजनों ने आज रानीखेत में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर आज रानीखेत के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार अवैध खनन के कारोबार में लिप्त है। उत्तराखंड में नदियों में जो अवैध खनन चल रहा है, वही बिना सरकार की सहमति के सम्भव नहीं है। नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का पुरजोर विरोध किया जायेगा। जगह—जगह नदियों में अवैध खनन हो रहा है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं की सम्भावना बन रही है। उन्होंने कहा कि भजपा सरकार खनन से ही एक मात्र राजस्व कमाने पर जोर दे रहे है। भविष्य में जो भी प्राकृतिक आपदायें आयेंगी उसके लिए भाजपा सरकार को ही मुख्य दोषी ठहराया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, हेमन्त रौतेला, पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पंकज गुरुरानी, हेमन्त महरा, चरन जायसवाल, कुलदीप कुमार, सन्दीप बंसल, गोविन्द कुमार, सोनू सिद्दकी, नवीन कुमार, रजत सिरोही, सोनू आर्या, रकीब कुरेशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments