HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस भड़की, पुतला फूंका

अल्मोड़ाः मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस भड़की, पुतला फूंका

मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की पुरजोर मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा युवक से मारपीट किए जाने का कड़ा विरोध किया और मंत्री का पुतला फंूककर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने एवं गुन्डा एक्ट के तहत गिरफ्तार करने की पुरजोर मांग उठा डाली।

आज स्थानीय चौघानपाटा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में कांग्रेसजन एकजुट हुए और प्रदेश के वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बीच सड़क में ही अपनी विधानसभा के मजबूर व्यक्ति को पीटे जाने का घोर विरोध किया गया और नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे उत्तराखण्ड की जनता और देवभूमि की संस्कृति को शर्मसार किया है। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल से मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने एवं सड़क के बीचों- बीच अराजकता एवं जनता में भय और आंतक फैलाने वाले मंत्री के ऊपर गुन्डा एक्ट लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।

जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल पहले भी विवादों में रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा के भीतर गुपचुप नियुक्तियों में भी मंत्री का बड़ा हाथ रहा हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस की घटना रोंगटे खड़े करने वाली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तत्काल मंत्रीमंडल से ऐसी गुंडागर्दी दिखाने वाले मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला जिला उपाध्यक्ष जया जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, शहजाद कश्मीरी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, भैसियाछाना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पाण्डेय, देवेन्द्र धौनी, महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, जिला मंत्री रोहित रौतेला, राजेन्द्र बोरा, सुनील कर्नाटक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री ( संगठन) वैभव पाण्डेय, प्रदेश सोशल प्रकोष्ठ महासचिव शरद चन्द्र साह, नगर उपाध्यक्ष कार्तिक साह, एनडी पाण्डेय, महेश चन्द्र आर्या, अम्बीराम, शहाबुद्दीन, अमरनाथ सिंह रावत, मनोज बिष्ट, नवल बिष्ट, गोविन्द प्रसाद, अमित बिष्ट, संजीव कर्मयाल, परितोष जोशी, सुनील कठायत, उमेश गुरूरानी, बाला रावत, मंयक बिष्ट, वकुल साह, मनीष पवार, विरेन्द्र रौतेला, देवेन्द्र कनवाल सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments