HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कांग्रेस ने शहीद पार्क में शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा : कांग्रेस ने शहीद पार्क में शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। शुक्रवार को यहां कांग्रेसजनों ने शहीद पार्क में एकत्रित होकर भारत—चीन सीमा पर गलवानघाटी में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि ऐसे महान सपूतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने भारत माता की रक्षा करते हुए देश के लिए अपना बलिदान दिया। वहीं चीन की कायराना हरकत की कड़ी निन्दा की गयी। श्रद्वांजलि सभा में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, आनन्द सिह बगडवाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, राधा बिष्ट, राबिन भन्डारी, फाकिर खान, मंजुल मित्तल, सुंदर लटवाल, अंकुर, मुकेश नेगी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments