HomeUttar Pradeshविधानसभा चुनाव : यूपी में भर्ती विधान, शक्ति विधान का हर वादा...

विधानसभा चुनाव : यूपी में भर्ती विधान, शक्ति विधान का हर वादा होगा पूरा – राहुल-प्रियंका

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र’ जारी करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसमें प्रदेश के युवाओं को विकास के लिए जो भी वादे किए गए हैं उन्हें अक्षरशः पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

गांधी और वाड्रा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं और महिलाओं को नई दिशा और नई राह पर ले जाने के लिए हुनर को बढ़ावा दिया जाएगा, हुनर केद्रों के क्लस्टर बनाए जाएंगे, युवाओं को रोजगार देकर उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा और इसके लिए भर्ती विधान तथा शक्ति विधान के वादों के एजेंडे पर हर हाल में काम कर उनको पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। News WhatsApp Group Join Click Now

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोजगार युवाओं का सबसे बड़ा संकट है और उत्तर प्रदेश के युवा भी इसी संकट से जूझ रहा है इसलिए पार्टी ने भर्ती विधान नाम से अपने घोषणा पत्र को जारी किया है जिसमें युवाओं को रोजगार देने के लिए एक विधान तैयार किया गया है।

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, लिया चितई के ग्वल देवता आशीर्वाद, कही यह बात..

उन्होंने कहा कि बहुत शोध के बाद यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उनका कहना था कि यह सिर्फ खोखले वादे नहीं है बल्कि इसके लिए रचनात्मक पहल की जाएगी जिसके तहत प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हम सरकारी नौकरियों में लड़कियों के लिए 40% आरक्षण प्रदान करेंगे। राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा और उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। हम स्टार्टअप्स के लिए 5000 करोड़ रुपये मुहैया कराएंगे। पुलिस विभाग में भरे जाएंगे 1 लाख रिक्त पद।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख शिक्षकों को रोजगार मिलेगा। पेपर लीक होने पर कड़ी सजा दी जाएगी। बढ़ाया जाएगा शिक्षा बजट।

राजनीति : थक गए हरक – कांग्रेस ने नहीं थामा ‘हाथ’, अब फिर ‘कमल’ थामने की तैयारी

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्वलित होगी अब अमर जवान ज्योति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments