HomeUttarakhandBageshwarकांग्रेस ने तुष्टीकरण व देश को बांटने के सिवा कुछ नहीं किया...

कांग्रेस ने तुष्टीकरण व देश को बांटने के सिवा कुछ नहीं किया : धामी

ADVERTISEMENTS

🔥 सीएम पुष्कर सिंह धामी की जनसभा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक विकास ग्रामीण क्षेत्रों का हुआ। गांव के अंतिम छोर में रह रहे व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा को प्रधानमंत्री मोदी को पूरे देश की चिंता है, जबकि कांग्रेस को हमेशा ही अपने परिवार की चिंता रही है। वह आज भी अपने ही परिवार की चिंता में लगी है। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि वह लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खोलने दें। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। तुष्टीकरण व देश को बांटने के अलावा उसने कुछ नहीं किया। आज उनका घोषणा पत्र को देखकर लगता है, जैसे वह मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र हो।

कांग्रेस ने तुष्टीकरण व देश को बांटने के सिवा कुछ नहीं किया
कांग्रेस ने तुष्टीकरण व देश को बांटने के सिवा कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री जनरल बीसी जोशी स्टेडियम किड़ई में सोमवार को आयोजित भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम धामी ने कहा कि देश में आज तेजी से विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा की रंगीली नकुरी अपनी सांस्कृतिक और अपनी वीरता किए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लिए दो लाख करोड़ के विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 370 हटाने को लेकर कहा है कि राजस्थान या अन्य राज्य से उसका क्या मतलब, जबकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है। आज देश के सैनिकों के हाथों को मजबूत करने का काम किया है। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। आज कठोर और कठिन फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में सभी के लिए एक कानून बनाने का काम किया है। देवभूमि में यूसीसी को बनाने का काम किया है। नकल विरोधी कानून बनाया है। अब मेहनत करने वाले छात्र छात्राओं को उनका अधिकार मिल रहा है। 100 से अधिक नकल माफिया आज जेल भेजे गए हैं। पिछले 22 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए एक साल में ही हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। लैंड जेहाद को खत्म करने का काम किया है। देवभूमि को देवभूमि बनाए रखने का काम किया है। अवैध मजारों को हटाने का काम किया है। दंगारोधी कानून को लाकर दंगा करने वालों को ही अब जेल में भराने का काम किया है। 21वीं सदी उत्तराखंड का होगा।

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि चंपावत उनकी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा है। वहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में किया। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी 90 प्रतिशत वोट सभी 17 विधानसभा में उन्हें मिलेंगे। यह सीट इस बार इतिहास रचेगी। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने अपने पूराने अंदाज में कुमाऊं भाषा में भाषण दिया। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा में 72 नये टावर लग रहे हैं। डबल इंजन सरकार में विकास की गंगा बह रही है।

इससे पहले जिपं अध्यक्ष बसंती देव, राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने संचालन राजू राठौर ने किया। इस मौके पर जिला महासचवि संजय परिहार, दुग नाकुरी मंडल अध्यक्ष बहादुर खाती, राजेंद्र परिहार, योगेश हरड़िया, पूरन गड़िया, मनोज साह, कुंदन रैखोला, विक्रम शाही, जगदीश कैड़ा, धन सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, दयाल कांडपाल समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

दर्जनो लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुग नाकुरी आगमन पर दर्जनो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अमसरकोट के पूर्व प्रधान व कांग्रेस नेता गिरीश टंगड़िया के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों युवा भाजपा में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments