HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस की टोलियों ने घर—घर जाकर मांगा वोट

अल्मोड़ा: कांग्रेस की टोलियों ने घर—घर जाकर मांगा वोट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कांग्रेस की कई टोलियां अलग—अलग क्षेत्रों में प्रचार में जुटी हैं। जिसमें घर—घर जाकर लोगों को महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों समेत मोदी सरकार की कमियां गिनाई जा रही हैं। वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल बातों को समझाया जा रहा है। साथ ही Congress प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को विजयी बनाने की अपील की जा रही है।

Congress नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा विष्ट के नेतृत्व में Congress कार्यक्रताओं ने विवेकानंद पूरी वार्ड में प्रचार किया। इसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डे, जया जोशी, अरविन्द रौतेला, सुरेन्द्र लाल टम्टा, जितेन्द्र अधिकारी, पुष्पा पाण्डे, लीला जोशी, धर्मा देवी तारा तिवारी आदि शामिल रहे।

दूसरी तरफ जिला महामंत्री गीता मेहरा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने सुनारीनौला, तिलकपुर, मल्ला खोल्टा में प्रचार किया। इसमें पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्षा रुचि कुटौला, राधा राजपूत, सरस्वती रोड़िया, तारा भण्डारी, विद्या देवी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments