HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस हुई आग बबूला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूूंका

अल्मोड़ा: कांग्रेस हुई आग बबूला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूूंका

— राहुल गांधी के आवास पर पुलिस बल भेजने का मामला
— केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेताओं का दमन करने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर केंद्र सरकार द्वारा जबरन पुलिस बल भेजे जाने से यहां कांग्रेसजनों में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की दमनात्मक कार्यवाही का हिस्सा बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक डाला।

अपने मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा अल्मोड़ा में एकत्रित हुए और उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से लगातार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दमन की कार्यवाही पर उतरी है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पुलिस बल भेजा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज देश की कानून व्यवस्था, महिलाओं के अधिकारों, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बोल रही कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ दबाव बनाने के लिए मोदी सरकार दमन पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि देश के बड़े नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार अब बदले की भावना से उत्पीड़न पर उतर आई है, जिसे कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश की संवैधानिक शक्तियों को चोट पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। आम व्यक्ति से लेकर जनता से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का कार्य करके, व्यक्ति की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट पहुंचाकर केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही रवैये पर उतारू हो चुकी हैं। इसी के चलते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भी षड्यंत्र रचकर केन्द्र की मोदी सरकार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं। जिसे देश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, मनोज बिष्ट, रोहन कुमार आर्य, निर्मल रावत, गोविंद प्रसाद , अमित बिष्ट, नितिन रावत, दिनेश आर्य, अजय कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, सोनू राठौर, परितोष जोशी, संजू सिंह, दीपेश कांडपाल, बालकृष्ण पांडे, एनडी पांडे, जया जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, राजेंद्र प्रसाद, हिमांशु मेहता, मनोज सनवाल, प्रदीप बिष्ट, मोहन सिंह देवली, राधा बिष्ट, धीरा तिवारी, निजाम कुरेशी, भीमा पवार, बाल विक्रम सिंह रावत, अमित नेगी, विशाल शाह, अम्बी राम, मोहन लाल आर्य, देवेंद्र कनवाल, दीपक शाह, शाकिब अंसारी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई पवन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments