HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेस ने कई मामलों को उठाकर प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की

कांग्रेस ने कई मामलों को उठाकर प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा, बागेश्वर व सोमेश्वर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के पुतले फूंके

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेसजनों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने व उनमें भाजपा के लोगों का नाम आने, भ्रष्टाचार, महंगाई, रानीखेत के विधायक के भाई के कारतूसों के साथ पकड़े जाने आदि के खिलाफ अल्मोड़ा, बागेश्वर व सोमेश्वर में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के पुतले फूंके। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

अल्मोड़ा: यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी ने आज नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार के रहते राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई का कारतूसों के साथ पकड़ा जाना और सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश से भाजपा की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आज आम मध्यम वर्गीय व गरीब के लोग महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उधर अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार में सिर्फ भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आए हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डेय, मनोज कुमार जोशी, राधा बिष्ट, पूरन रौतेला, शरद शाह, कविंद्र टम्टा, तारा तिवारी, गीता मेहरा, राधा तिवारी, दीपा शाह, गोविंद सिंह मेहरा, अख्तर हुसैन, ललित सतवाल, दीपक कुमार, जगदीश तिवारी, मनोज वर्मा, कमरख़ान, युमन सिद्दीक़ी, सुंदर बिष्ट, संगम पांडेय, अजीत टम्टा, राहुल अधिकारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे‌।

सोमेश्वर: यहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार के लोगों ने भ्रष्टाचार, महिला शोषण व सत्ता की हनक दिखाकर देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सबका उत्तराखंड की जनता माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी भी नैतिकता बची हो, तो मुख्यमंत्री को शीघ्र अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम मैं कुंदन भंडारी, राजेंद्र बाराकोटी, भुवन दोसाद, सुरेश बोरा, राजेंद्र बोरा, भीम सिंह अल्मिया, किशोर नयाल, गणेश बजेठा, हरीश आगरी, पूरन बिष्ट, ललित कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बागेश्वर: प्रदेश में काननू व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा के नेता सत्ता की हनक दिखाने में पीछे नहीं हैं। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं में भाजपा के लोगों के नाम शामिल हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक महीने के भीतर प्रदेश के हरिद्वार में अबोध नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ। रानीखेत भाजपा विधायक के छोटे भाई और उसके वाहन चालक के पास से अवैध प्रतिबंधित गोली बारूद की बरामदगी हुई। लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष महिला के साथ दुष्कर्म में फंसे हैं। उधमसिंहनगर में बेखौफ लकड़ी तस्करों द्वारा फॉरेस्ट के अधिकारी, कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर डाली।अभी तक उनकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदेश में कानून जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा कानून का राज स्थापित करने की मांग की है। इस मौके पर लोकमणि पाठक, कवि जोशी, गीता रावल,राजेन्द्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, मनमोहन जौहरी, इंद्रा जोशी, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश त्रिकोटी, कुंदन गिरी, फिरोज खान, रिजवान खान व दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments