HomeUttarakhandAlmoraAlmora : व्यक्तिगत आरोप—प्रत्यारोप पर उतर आई कांग्रेस : कैलाश गुरूरानी

Almora : व्यक्तिगत आरोप—प्रत्यारोप पर उतर आई कांग्रेस : कैलाश गुरूरानी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कांग्रेस द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष पर भाई—भतीजावाद के बेबुनियाद आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्यों से कांग्रेस बौखला गई है। अब वह विकास की बात करने की बजाय व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण नगर क्षेत्र से लगे गांवों को शहर से जोड़ने का कोई भी सार्थक प्रयास कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकाल में नहीं किया गया, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा नगर से लगे अधिकांश गांवों को आजादी के बाद पहली बार सड़क की सुविधा प्रदान की गई है। नगर में वर्षों से लंबित सीवर लाइन की निविदा प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही सीवर पर कार्य प्रारंभ होने जा रहा है तथा यह 25 करोड़ की लागत से बन रही है। नगर की पेयजल योजना लगभग बनकर तैयार हो गई है, जिसका शीघ्र ही शुभारंभ किया जाएगा।

इसके अलावा नगर में ट्रक स्टैंड, रानीधारा रोड व गैस गोदाम रोड के लिए भी शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिसमें शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा तथा जिसका लाभ शीघ्र ही अल्मोड़ा की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अल्मोड़ा विधानसभा में अपने घोषणापत्र में दिए गए लगभग सारे काम पूर्ण कर लिए गए हैं। डेढ़ वर्ष से भी ज्यादा कोरोना काल होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए, लेकिन उसके बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा निरंतर क्षेत्र की चिंता करते हुए घोषणा पत्र के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करवाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments