HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, देखिये वीडियो : पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि व किराया दोगुना होने से...

अल्मोड़ा, देखिये वीडियो : पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि व किराया दोगुना होने से कांग्रेस आगबबूला, केंद्र व राज्य का फूंक डाला पुतला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि करने तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा रोडवेज की बसों के किराये को दोगुना करने से कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को यहां कांग्रेसजनों ने यहां चौघानपाटा में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर मूल्यवृद्धि के खिलाफ कड़े गुस्से का इजहार कियापूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे चौघानपाटा में ए​कत्रित हुए और उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि एक ओर कोरोना संकट व लाकडाउन के चलते गरीब एवम् मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से खराब हुई है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों का किराया दुगुना कर जनता की कमर ही तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को रोडवेज की बसों के किराये को तय करते समय संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे।
नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि भारत में पिछले 14 दिनों में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जो कि निन्दनीय है। उन्होंने मांग की है कि केन्द्र सरकार अविलम्ब पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम कर उन्हें स्थिर करे तथा साथ ही उत्तराखंड सरकार से भी मांग की कि रोडवेज की बसों में भारी किराये बढ़ोत्तरी को वापस लेकर व्यवहारिक किराया तय किया जाए। ऐसा नहीं हुआ, तो कांग्रेस को मजबूरन गरीबों एवम् मध्यमवर्ग के हित में सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला समेत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, नगर संगठन सचिव अरविन्द रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रीती बिष्ट, गोपाल चौहान, हर्ष कनवाल, शिब्बू मेहरा, फाकिर खान, अम्बीराम, सचिन आर्या, कार्तिक साह, नूर अकरम, हेमा तिवारी, संगम पान्डेय, बीना मिश्रा, देवी दत्त पान्डेय, जीएस नेगी, विक्रम बिष्ट, राबिन मनोज भन्डारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments