HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बिफरी कांग्रेस, पुतला फूंका

Almora Breaking: महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बिफरी कांग्रेस, पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

— घरेलू रसोई गैस के दाम फिर बढ़ने से फूटा गुस्सा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में घरेलू गैस सिलेण्डर मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर जमकर कोसा।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते देश—प्रदेश में मध्यम वर्गीय एवं गरीब तबके की जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई में कीर्तिमान स्थापित करते हुए घरेलू गैस सिलेन्डर का मूल्य पहले ही एक हजार रूपये तक पहुंचा दिया और अब फिर गत दिवस घरेलू रसोई गैस सिलेन्डर का मूल्य पचास रूपये और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बैठे नुमाइंदों को मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता के दुःख/तकलीफों से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा द्वारा जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा एवं उसके नुमाइंदे जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखाते हैं और सत्ता में आसीन होने के बाद भाजपा सरकार जनता को महंगाई के बोझ तले दबाकर सारे सपने चकनाचूर कर देती है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, अनाज से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुएं दाल, आटा, तेल, सब्जियां इतनी महंगी हो चुकी हैं कि गरीब परिवारों के सामने परिवार का भरण पोषण का सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई की समस्या से जूझ रही है, दूसरी तरफ भाजपा सरकार के लोग स्वयं अपनी पीठ थपथपाने में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के मनमाने फैसलों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लगातार आवाज बुलन्द करने का काम करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, दीवान सतवाल, दीवान सतवाल, राधा बिष्ट, रमेश बिष्ट, मोहन राम, सुरेन्द्र राम, राबिन भण्डारी, रमेश नेगी, महेश चन्द्र आर्या, चन्दन बोरा, गोपाल मेहरा, एनडी पाण्डे, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, नरेन्द्र कुमार, ललित सतवाल, शरद साह सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments