HomeUttarakhandAlmoraबधाई : इंटर स्टेट कराटे डू चैंपियनशिप में शामिल होंगे अल्मोड़ा के...

बधाई : इंटर स्टेट कराटे डू चैंपियनशिप में शामिल होंगे अल्मोड़ा के 05 छात्र—छात्राएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ऋषिकेश (देहरादून) में कल से होने जा रही 5 वीं ट्रेडिशनल शोतों काई इंटर स्टेट कराटे डू चैम्पियनशिप 2022 में अल्मोड़ा के 05 छात्र—छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव व खेल विभाग कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि कल 16 अप्रैल, 2022 से 17 अप्रैल, 2022 तक 5वीं ट्रेडिशनल शोतों काई इंटर स्टेट कराटे डू चैम्पियनशिप 2022 ऋषिकेश (देहरादून) में होने जा रहा है, जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा कोचिंग के 5 छात्र व छात्रायें प्रतिभाग कर रहें हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र—छात्राओं में वंश बोरा, ईश्वर सिंह बिष्ट, नितिश कुमार, नवमी मेर व सोनी भट्ट शामिल हैं। इधर नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव और एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, नेहा जोशी, आंकाक्षा आर्या, नीमा जोशी, अमन कुमार, वैष्णवी आर्या तथा कोच यशपाल भट्ट ने सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments