HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार पपनै के असामयिक निधन पर शोक

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार पपनै के असामयिक निधन पर शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जनपद शाखा अल्मोड़ा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

यूनियन ने एक शोकसभा कर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है। यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोकसभा में यूनियन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र रावत, जिला अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, जिला महामंत्री चन्दन नेगी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष किशन जोशी, कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, मंत्री नसीम अहमद, मीडिया प्रभारी शिवेंद्र गोस्वामी, डा. हयात सिंह रावत, पवन नगरकोटी, हिमांशु लटवाल, प्रकाश कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments