HomeUttarakhandAlmoraराजूहा बागपाली दन्या में तीन दिवसीय पुलिस—सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन

राजूहा बागपाली दन्या में तीन दिवसीय पुलिस—सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विगत तीन दिनों से राजकीय जूनियर हाई स्कूल बागपाली दन्या अल्मोड़ा में चल रही पुलिस—सेना भर्ती तैयारी का समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिक्षक योगेन्द्र रावत के प्रयासों से सफल हुए इस कार्यक्रम में भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त प्रशिक्षकों ने युवाओं को इस संंबंध में जहां एक ओर टिप्स दिए वहीं दूसरी ओर शारीरिक क्षमता प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक अभ्यास सिखाये।

प्रशिक्षक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वे दो साल से सैकड़ों युवाओं को निःशुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। इसलिए वे शिक्षक योगेंद्र रावत के आग्रह पर आज यहां प्रशिक्षण देने पहुंचे हैं। प्रशिक्षक गोपाल नेगी ने बताया कि पहाड़ के युवाओं में सेना में जाने के प्रति जोश पूरे देश में अद्वितीय है।

प्रशिक्षक मूलचन्द के अनुसार कार्यक्रम में बेटियों के भाग लेने और पूरे तीन दिन अभ्यास की बारीकियों को सीखने में उनकी ललक सराहनीय रही। प्रशिक्षक दीपक ने दौड़ एवं लम्बी कूद एवं अन्य प्रशिक्षण इवेंट में श्रेष्ठता के साथ प्रदर्शन को प्राप्त करने के टिप्स देते हुए कहा कि संघर्ष के बाद जीत पक्की होती है। अतः अभ्यास के संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिये।

प्रशिक्षक टीम के साथ आये समन्वयक हर्ष ने अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति सहयोगी बने रहने की अपील की। एस एम सी अध्यक्ष महेश राम ने शिक्षक योगेन्द्र रावत द्वारा किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे बच्चों के लिए इतना सुनहरा अवसर पैदा करने के लिए पूरा समाज उनका आभारी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द गोपाल ने कहा कि शिक्षक योगेद्र के क्षमता व लगन को देखते क्षेत्र में स्थाई आवासीय सेना भर्ती तैयारी कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने की दिशा में काम करने से क्षेत्र के युवाओं की बड़ी सहायता होगी। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश में इस तरह का कार्यक्रम अवकाश के समय एक अध्यापक द्वारा अपने निजी खर्चे से आयोजित करना अत्यंत सराहनीय है।

तीन दिन चले इस कार्यक्रम में सेना भर्ती की तैयारी के साथ पुलिस भर्ती हेतु लड़कियों की दौड़, शटल रेस, बॉल थ्रो, रस्सी कूद, लंबी कूद आदि एवं लड़कों की दौड़, लंबी कूद, विम, चिनप एवं सेना हेतु लड़कियों व लड़कों की दौड़, लम्बी कूद, विम, चिन-अप आदि का मानकों के आधार पर प्रशिक्षण दिया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लड़कियों व लड़कों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभियंता मनोज पांडे ने विशेष भूमिका निभाई एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की दीपा देवी, गीता देवी, अभिभावक सुंदर राम, पूरन राम, प्रहलाद, ग्राम प्रधान भीम राम एवं आस पास के दर्जनों ग्रामीणों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक योगेंद्र रावत ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभाग करने वाले युवक एवं युवातियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments