HomeUttarakhandAlmoraनई सुविधा: आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत cVIGIL एप में कीजिए,...

नई सुविधा: आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत cVIGIL एप में कीजिए, पहचान रहेगी गुप्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
इस दफा भारत निर्वाचन आयोग ने नई सुविधा दी है। जिसके लिए cVIGIL एप बनाया है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत करता है, तो उसका निस्तारण 100 मिनट के अंदर हो जाएगा और शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने cVIGIL एप बनाया है। इस ऐप के जरिये कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लघंन की शिकायत के साथ-साथ शिकायत संबंधी फोटो या 02 मिनट तक की वीडियो अपलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस एप में मिली शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के अन्दर कर लिया जाएगा। इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी। इसके अलावा वोटर हेल्प लाईन नंबर 1950 पर भी आचार संहिता के उल्लघंन संबंधी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
कंट्रोल रूम स्थापित
नवीन कलेक्ट्रेट भवन अल्मोड़ा में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया ने दी है। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम का ट्रोल फ्री नम्बर 05962-1950 है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए उक्त ट्रोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments