HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नंदादेवी महोत्सव में रहेगी प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अल्मोड़ा: नंदादेवी महोत्सव में रहेगी प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

ADVERTISEMENTS

👉 सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी ने दी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियों के तहत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। आगामी 27 अगस्त से 3 सितम्बर तक लगने वाले मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया है।

नंदादेवी मेले के सांस्कृतिक संयोजक तारा चन्द्र जोशी ने प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊं की संस्कृति को संजोने के लिए ऐपण, मेहन्दी, विद्यालय स्तरीय आर्ट प्रतियोगीताएं होंगी। नगर व खास प्रजा के हर वार्ड एवं ग्रामसभा से दस-दस सदस्यीय टीमों द्वारा झोड़ा प्रस्तुति दी जाएगी।

जिसमें महिलाएं उत्तराखंड की सांस्कृतिक थीम पर आधारित स्वांग प्रस्तुत करेंगी। विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालने के साथ ही मंच प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए कुमाऊंनी व हिन्दी गायन तथा नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसके लिए कुमाउंनी, हिन्दी गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आडिशन 16 अगस्त 2025 को प्रात: 11 बजे से नन्दादेवी मदिर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाफ्टर शो (हास्य व्यंग्य) के लिए प्रतिभागी अपना नामांकन करायेंगे। इसके अतिरिक्त बैर भगनौल, चाचरी, लोकनृत्य, गरवा डांडिया नृत्यों के साथ कवि सम्मेलन, भाषण प्रतियोगिता, माता चौकी, भजन संध्या के साथ लोक गीतों के कार्यक्रम होंगे। इसमें उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक गायकों की स्टार नाइटें होंगी। सांस्कृतिक संयोजक ने अल्मोडा के सभी सांस्कृतिक प्रेमियों एवं कलाकारों से आह्वान किया है कि मां नन्दादेवी मेला 2025 को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments