HomeUttarakhandAlmoraलधौली में सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शुरू, समझाये विद्यालयी कार्य दायित्व

लधौली में सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शुरू, समझाये विद्यालयी कार्य दायित्व

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण संकुल संसाधन केन्द्र लघौली में शुरु हो गया है। जिसके अन्तर्गत संकुल के 9 विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्षों व सदस्यों को विद्यालय संबंधी कार्य दायित्वों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण का उद्‌घाटन नोडल अधिकारी त्रिवेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज, गरुड़ाबाज के द्वारा किया गया। उसके उपरान्त मास्टर ट्रेनर दिनेश चन्द्र आर्या द्वारा समग्र शिक्षा के बारे में, व स्कूल मैपिंग, एसएमसी के गठन पर चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर श्रीमती मेघा मनराल द्वारा बाल अधिकार व बाल संरक्षण व प्रधान मंत्री पोषण कार्यक्रम के बारे में एसएमसी/एसएमडीसी सदस्यों के साथ चर्चा की गई। सम्पूर्ण प्रशिक्षण के दौरान सभी नौ विद्यालयों के सचिव रंजना भाकुनी, शकुन्तला भोज, अंजली साह, हितेन्द्र सिंह अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उपशिक्षा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा भी उक्त सहभागिता कार्यक्रम में अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास हेतु S.M.C. के दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments