HomeUttarakhandNainitalकमिश्नर रावत ने डीएम को दिए निर्देश, एक हफ्ते बाद खुद करेंगे...

कमिश्नर रावत ने डीएम को दिए निर्देश, एक हफ्ते बाद खुद करेंगे निरीक्षण

हल्द्वानी| सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय से मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। वीसी लेते हुए मण्डलायुक्त ने मुख्य नगर आयुक्त हल्द्वानी को शहर के खुले में यत्र-तत्र पड़े हुए कूड़े व डम्पिंग जोन को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह बाद मेरे द्वारा स्वंय भी शहर का निरीक्षण किया जाएगा।

वीसी लेते हुए मण्डलायुक्त ने समस्त डीएम को अपने जनपद के खुले में सड़क के किनारे पड़ी पॉलिथीन, कूड़े के ढे़र को चिन्हित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्णतः रोक के लिए आवश्यक है कि जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर पॉलिथीन आपूतिकर्ता पर कार्रवाई करें। इससे पॉलिथीन आपूर्तिकर्ता की चेन टूटेगी व छोटे दुकानदारों को पॉलिथीन की आपूर्ति भी नहीं हो पाएगी।

शहर से बाहर हो कबाड़ की दुकानें

मण्डलायुक्त ने कुमाऊं के समस्त जिलाधिकारियों को कबाड़ की दुकानों को शहर व आबादी क्षेत्रों से बाहर करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई है जिन्हें हटाया जाना नितान्त आवश्यक है। इस सम्बन्ध में एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि समस्त थानाध्यक्षों को तीन दिन के भीतर कारवाई के निर्देश दिए गए है। मण्डलायुक्त ने कहा कि कबाड़ व्यवसायी शहर व आबादी क्षेत्रों से इतर अपना व्यवसाय करें।

सड़क किनारे निर्माण सामाग्री रखने पर सख्ती

मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रायः सभी जगह देखने में आता है कि प्राइवेट व्यक्ति द्वारा निर्माण सामाग्री को सड़क के किनारे रखकर अपने आवासीय व व्यवसायिक भवनों का निर्माण किया जाता है जिससे यातायात बाधित होता है। सड़कों के किनारे पड़ी निर्माण सामाग्री पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध चालानी कारवाई के भी निर्देश दिए।

वीसी में जिलधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान, बागेश्वर रीना जोशी, चम्पावत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, अपर आयुक्त जे एस नग्नयाल, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के रिजनल अधिकारी डॉ डी के जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर : बसपा ने जारी की 27 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments