HomeUttarakhandNainitalकमिश्नर दीपक रावत ने किया धारचूला में काली नदी का स्थलीय निरीक्षण,...

कमिश्नर दीपक रावत ने किया धारचूला में काली नदी का स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

धारचूला/हल्द्वानी। कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने विकासखंड धारचूला में काली नदी के दायें पार्श्व पर स्थित घटगाड़ नाले से टैक्सी स्टैण्ड तक तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

कमिश्नर रावत द्वारा कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गयी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य को माह जनवरी 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काली नदी पर कुल 985 मीटर तटबंध दीवार बनायी जा रही है जिसमें से 232 मीटर दीवार बनकर तैयार हो गयी है तथा 360 मीटर सीसी ब्लाक भी बनकर तैयार हो गया है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई विकास श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीके सिंह आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग का आदेश – स्कूलों में ऐसे मनाया जाएगा हरेला पर्व

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments