HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: तीन दिनी कांडा महोत्सव का रंगारंग आगाज

बागेश्वर: तीन दिनी कांडा महोत्सव का रंगारंग आगाज

— सांस्कृति को आगे बढ़ाने में महोत्सवों की भूमिका अहम्: विधायक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलांतर्गत कांडा में तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का आज आगाज हो गया। महोत्सव का छोलिया नृत्य, कलश यात्रा व आकर्षक झांकी के साथ शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम है। नई पीढ़ी को इस बात को समझना होगा।

शुक्रवार को स्कूली बच्चों, छोलिया दलों तथा क्षेत्र की महिलाओं ने आकर्षक झांकी निकाली। उसके बाद कांडा खेल मैदान में आयोजित महोत्सव का विधायक गड़िया ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र की पहचान बनती है। कांडा महोत्सव अपने आप में बेहतर मंच है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि बागेश्वर की संस्कृति पूरे उत्तराखंड से हटकर है। उपजिलाधिकारी कांडा मोनिका ने सभी से शांतिपूर्वक महोत्सव का आनंद लेने को कहा।

महोत्सव समिति अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर गुसाई सिंह धपोला, किशोरी वर्मा, गंगा लाल वर्मा, भूपाल सिंह नगरकोटी, दरपान सिंह धपोला, जीतेन्द्र वर्मा आनंद धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, मनीष कांडपाल, राजेंद्र गैड़ा, मनमोहन भाकुनी, संदीप जोशी, सविता नगरकोटी अशोक जोशी आदि मौजूद रहे। इसके बाद स्कूली बच्चों और छोलिया दल के कलकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर कार्यक्रम पेश किया। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में खुशी जोशी, माया उपाध्याय समेत कई लोक कलाकार अपने हुनर का जादू बिखेरेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments