HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में श्रावणी मेले का रंगारंग आगाज

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में श्रावणी मेले का रंगारंग आगाज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 पूजा अर्चना व रिबन काटकर सांसद ने किया विधिवत उद्घाटन
👉 हरेले के उपलक्ष्य में भण्डारा स्थल के चारों ओर रोपे गए पौधे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में​ स्थित प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में आज श्रावणी मेले का धूमधाम से आगाज हुआ। बतौर मुख्य अति​थि सांसद अजय टम्टा ने रिबन काटकर व पूजा अर्चना कर किया। आज सावन माह के सोमवार पर मंदिर में खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर सांसद बोले कि पूरे देश में प्रसिद्ध जागेश्वरधाम का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जाएगा।

परंपरानसार आज जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला आरंभ हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा समेत विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी एवं जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनीत तोमर व अन्य गणमान्य लोग सुबह धाम में पहुंचे और सभी अतिथियों ने जागेश्वरधाम में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने रिबन कटकर श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को श्रावणी मेला एवं हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जागेश्वर धाम महज राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का प्रसिद्ध धाम है। जहां देश—विदेश से लोग श्रद्धा के साथ आकर शीश झुकाते हैं।

सांसद ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति पूरी श्रद्धा से प्रयासों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वरधाम सबकी श्रद्धा का केंद्र हैं। यहां आकर खोए हुए आत्मविश्वास के पुनर्जीवित होने की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मानसखंद मंदिर माला में भी जागेश्वर को रखा गया है तथा मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर का विकास किया जाएगा। मेले के शुभारंभ मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसमें स्कूली बच्चों तथा सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

सभी व्यवस्थाएं चौकस: डीएम

इस मौके पर जिलाधिकारी (अध्यक्ष मंदिर समिति) विनीत तोमर ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने पाए, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में 7 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
भंडारा स्थल किनारे रोपे पौधे

मेले के शुभारंभ और हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जागेश्वर परिसर में भंडारा स्थल के किनारे पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण कर सभी अतिथियों ने लोगों से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण करने की अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, प्रबंधक जागेश्वर मंदिर समिति ज्योत्सना पंत, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट समेत अन्य गणमान्य एवं अधिकारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments