HomeUttarakhandAlmoraसरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हरेला सप्ताह का रंगारंग समापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हरेला सप्ताह का रंगारंग समापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भतरौजखान ने किया बच्चों का मार्गदर्शन

प्रधानाचार्य हरीश सिंह मेहता ने जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौजखान अल्मोड़ा में हरेला सप्ताह के अंतर्गत हुए कार्यक्रमों का रंगारंग, ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी प्रस्तुतियों तथा पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हरेला सप्ताह का रंगारंग समापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हरेला सप्ताह का रंगारंग समापन

हरेला सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी व कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ विवेक पंत ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों का मार्गदर्शन किया। उनके बाद डा.विवेक पंत द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।

इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसके बाद पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि मदन मोहन जोशी व डा विवेक पंत ने ज्ञानवर्धक जानकारी दी। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश सिंह मेहता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments