HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी में शुरू हुई बूंदाबांदी, यहां है बारिश—बर्फवारी की सम्भावना

हल्द्वानी में शुरू हुई बूंदाबांदी, यहां है बारिश—बर्फवारी की सम्भावना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड के तमाम पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गत दिवस से लगातार बादल छाये रहने से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ी जनपदों में सुबह—शाम जबरदस्त सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज ऊंचाई वाले इलाकों में आज देर रात तक बारिश के साथ बर्फवारी की सम्भावना जाहिर की है। वहीं हल्द्वानी शहर आज दिन भर बादल छाये रहने रहे है और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जिसके अब ठण्ड में इजाफा होने लगा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
अल्मोड़ा : सुबह से ही आकाश में छाये बादलों का नजारा

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली सूचना के अनुसार आज गुरूवार को प्रदेश के पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जनपद के अनेक स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। खास तौर पर ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ भी गिर सकती है। अल्मोड़ा जनपद में भी हल्की बारिश के साथ ही ठंड में इजाफा हो सकता है।

इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर उत्तराखंड के शेष जनपदों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इधर आज सुबह से ही अल्मोड़ा व रानीखेत में बादल छाये रहे। नैनीताल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नैनीताल में सुबह से ही घने काले बादल छाये हैं, रूक—रूक कर बारिश का क्रम भी जारी है और देर शाम तक यहां बर्फवारी की सम्भावना जताई जा रही है।

लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने दिया इस्तीफा

रानीखेत में छाये बादल

उत्तराखंड : वर्ष 2022 में छुट्टियों को लेकर सरकार ने जारी किया कैलेंडर, देखें कौन से दिन कौन सी छुट्टी

वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में गत देर शाम बर्फवारी की सूचना है। बागेश्वर में पिंडर घाटी के जातोली, फुर्किया, धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले स्थानों पर भी सर्द हवाएं चल रही हैं।

वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में गत देर शाम बर्फवारी की सूचना है। बागेश्वर में पिंडर घाटी के जातोली, फुर्किया, धाकुड़ी के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हुई। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले स्थानों पर भी सर्द हवाएं चल रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा—रानीखेत व नैनीताल में देर रात से भारी बारिश हो रही है। हालात को देखते हुए रात 12 बजे के बाद बर्फवारी की सम्भावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments