HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING NEWS: अब करीब आई डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गुटों के एका...

ALMORA BREAKING NEWS: अब करीब आई डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गुटों के एका की घड़ी, जिलों में सीएमओ नोडल अधिकारी और मतदान कल, उत्सुकता बढ़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अलग—अलग दो गुटों की एका की घड़ी अब निकट आ रही है। शासन स्तर से हुई पहल के बाद एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए कल यानी 28 फरवरी, 2021 को मतदान होगा। जिसमें एक कार्यकारिणी के चुनाव में दोनों गुटों के सदस्य मतदाता होंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पिछले सालों में दो गुट बन जाने से विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। विवाद के पटाक्षेप के लिए शासन स्तर से पहल हुई और नतीजतन संगठन की प्रदेश में एक कार्यकारिणी के गठन के लिए कल यानी 28 फरवरी को मतदान किया जा रहा हैं। जिसके लिए हर जिले में दोनों गुटों के सदस्य गुप्त वोट डालेंगे। इस चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए हर​ जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त जानकारी फार्मासिस्ट संगठन के नेता रजनीश जोशी ने दी है। उन्होंने कि बताया कि यह चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक आदि पदों के लिए होना है। इधर संगठन के पूर्व​ जिला मंत्री डीके जोशी ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद गिनती होगी और परिणाम जिला नोडल अधिकारी के स्तर से राज्य नोडल अधिकारी देहरादून को प्रेषित किए जाएंगे, जहां से एक मार्च को परिणाम की घोषणा होगी। अल्मोड़ा दो बूथ बनाए गए हैं। एक सीएमओ कार्यालय अल्मोड़ा व दूसरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत। इस चुनाव को लेकर फार्मासिस्टों में बेहद उत्सुकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments