HomeBreaking Newsयोगी की मां की तबीयत बिगड़ी, गोरखपुर से सीधे अस्पताल पहुंचे CM

योगी की मां की तबीयत बिगड़ी, गोरखपुर से सीधे अस्पताल पहुंचे CM

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें जॉली ग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मां से मिलने गोरखपुर से उत्तराखंड पहुंचे उन्होंने अस्पताल में भर्ती अपनी माता की कुशलक्षेम ली। अस्पताल में भर्ती उनकी माता को लेकर हिमालयन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ हेम चन्द्रा ने बताया कि सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, जिनकी आंख में परेशानी होने की वजह से उनका उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी उम्र के लिहाज से कई तरह की परेशानी हो जाती है। लेकिन अभी वह काफी हद तक ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी के आगमन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट पर है। अस्‍पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सावित्री देवी की उम्र करीब 85 साल है। इससे पहले, 7 जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनकी आंखों में परेशानी हुई थी। 16 जून को सीएम उनसे मिलने पहुंचे थे। उनसे 20 मिनट तक मुलाकात की थी।

cm yogi ddn

2 साल पहले घर जाकर मां से मिले थे योगी

2 साल पहले यानी 2022 में सीएम योगी ने मां से मुलाकात की थी। उस वक्त सीएम मां से मिलने उत्तराखंड स्थित अपने गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। मां ने भी योगी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। यह मां-बेटे के लिए काफी भावुक पल था। सीएम ने उस समय संन्यास के करीब 28 साल बाद अपने घर में रात बिताई थी।

मूल रूप से पंचूर गांव के रहने वाले हैं सीएम योगी

सीएम योगी मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। सावित्री देवी हाउसवाइफ हैं। सीएम योगी समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। तब सीएम कोविड प्रोटोकॉल के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाऊंगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments