DehradunUttarakhand

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती

ऋषिकेश | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। रुटीन चेकअप के लिए उन्हें मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एम्स लाया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि जिरियाट्रिक वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इस वार्ड में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भर्ती कराया जाता है।

मंगलवार को उनके कुछ रुटीन चेकअप किए गए। आज भी कुछ चेकअप किए जाने हैं। फिलहाल तबीयत ठीक है। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल मां सावित्री देवी को लेकर एम्स आई थीं। चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती कराया गया। योगी की मां पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती