HomeBreaking Newsपंतनगर ब्रेकिंग : पंत विवि को वर्ष 2019 में उत्कृष्ट विश्व विद्यालय...

पंतनगर ब्रेकिंग : पंत विवि को वर्ष 2019 में उत्कृष्ट विश्व विद्यालय घोषित करने पर सीएम ने दी बधाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पंतनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पं. गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वर्ष 2019 में उत्कृष्ट विश्वविद्यालय घोषित किये जाने पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय को इसके लिए 10 लाख का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि पिछले 15 सालों के बाद विश्वविद्यालय को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी पुनःस्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कृषि विकास एवं अनुसंधान के क्षेत्र में यह विश्व विद्यालय देश व दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में भविष्य में भी निरन्तर सफलता प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पंत नगर कृषि विश्व विद्यालय ने कृषि के आधुनिकीकरण एवं देश में कृषि क्रांति लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विश्व विद्यालय ने बीज उत्पादन, कृषि के विभिन्न क्षेत्रों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन, जल संरक्षण, जैविक व संरक्षित खेती, पशुपालन आदि के क्षेत्र में शोध को भी बढ़ावा दिया है। विश्व विद्यालय द्वारा पर्वतीय फसलों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने विश्व विद्यालय को मिले इस सम्मान के लिये विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. तेज प्रताप को भी बधाई दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments