HomeCovid-19Big Breaking : सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रियों को सौंपी...

Big Breaking : सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रियों को सौंपी कोरोना नियंत्रण की जिलेवार जिम्मेदारी, पढ़िये आपके जिले में कौन मंत्री अधिकृत

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंप दी है। यह सभी मंत्री संबंधित जिलाधिकारियों के साथ सरकार की ओर से समन्वय स्थापित करते हुए कोरोना रोकथाम के लिए सार्थक कदम उठाने के लिए अधिकृत होंगे।

सीएम रावत ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नैनीताल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उधम सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिहरी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चमोली, राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्य अल्मोड़ा एवं राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम का कहना है कि सभी मंत्रियों को कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बागेश्वर : बारात को विदा कर रही दुल्हे की मां की हृदयघात से मौत, पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments