HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग उत्तराखंड : सीएम रावत का भ्रष्टाचार पर हमला, लोनिवि के दो...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : सीएम रावत का भ्रष्टाचार पर हमला, लोनिवि के दो अभियंता निलंबित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हमले करने शुरू दिए हैं। उन्होंने आज घटिया सड़क निर्माण मामले में लोनिवि के दो अभियन्ताओं को निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश के बाद त्वरित कार्रावाई करते हुए लोनिवि के प्रमुख सचिव ने दोनो अभियन्ताओं को निलम्बित भी कर दिया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के किमी 154-155 में घटिया सड़क निर्माण के मामले में एई अजीत सिंह व जेई अनिल कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे।
मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच भी बैठा दी है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार स्वच्छ, पारदर्शी व ईमानदार प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। जिस स्तर पर भी कमी पाई जाएगी, वहां सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments